कन्हैया तेरी बन्सी ने मै तो पागल कर डाली

 

भजन


हम तो वापिस चल दिए स्वामी

तोहे मुरली लगे बड़ी प्यारी

कन्हैया तेरी बन्सी ने मै तो पागल कर डाली

 

हरे हरे बांस की बन्सी देखो, सौतन बनी रे हमारी

मोसू प्रेम करे ना रे कान्हा

तोहे सौतन लगे रे बड़ी प्यारी

कन्हैया तेरी बन्सी ने मै तो पागल कर डाली

 

अधरन पै याहे सजा के राखे, मस्ती मै गिरधारी

पनघट पै तेरी बजे रे मुरलिया

वहाँ नाचे गोपिया सारी

कन्हैया तेरी बन्सी ने मै तो पागल कर डाली

 

ताने सुन सुन राधा जी के, मुस्काये बनवारी

जैसे राधे श्याम की जोड़ी

ऐसे मुरली लगे हमें प्यारी

कन्हैया तेरी बन्सी ने मै तो पागल कर डाली

हम तो वापिस चल दिए स्वामी……

Comments