लेना भक्तों की खबरिया जग जननी
जग जननी मैया दुख हरनी
हरा है पीपल हरा है पत्ता हरियल तोता बोले
हरी मात ने पहनी चूड़ियां देख के मनवा डोले
जिनकी पहाड़ों पर अटरिया जग जननी
लेना भक्तों की खबरिया जग जननी
लाल है चोला लाल है चुनर लाल माथे की बिंदी
भक्त तेरे हिंदू पंजाबी बंगाली और सिंधी
घेरे खड़े हैं अटरिया जगजननी
लेना भक्तों की खबरिया जग जननी
तू ही वैष्णो तू ही
ज्वाला तू ही माता काली
चारो तरफ से तेरे भवन
की शेर करे रखवाली
घेरे खड़े हैं डगरिया जग जननी
लेना भक्तों की खबरिया जग जननी
होके सिंह सवारी आना करना नहीं माँ देरी
भक्तों को तू भूल न जाना मैया शेरावाली
तोसे लागी है नजरिया जग जननी
लेना भक्तों की खबरिया जग जननी
Comments
Post a Comment