जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी

 जय मोहन मुरारी
तेरी माया न्यारी
तूने अद्भुत खेल रचाया
चढ़ लीले घोड़े आया
जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी
 
भारी कस्ट देख दुनिया में
समय देख तू आया
गऊं चराता उस पर्वत प
नंदू ब्राह्मण पाया
तन्ने बात बता दई सारी
वो तो बन गया तेरा पुजारी
जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी
 
सपने में बतलाए मोहन
नथुआ राज बुलाए
गांव मिलकपुर जगह देख कै
तन्ने मंदिर अजब बनाए
जहां कटन लगी बेमारी
और रहे भंडारा जारी
जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी
 
 
सिंहासन से आए मोहन
आके माया फेरी
काली खोली महिमा प्यारी
ज्योत जलै अठपहरी
जय हो भक्तों के हितकारी
तेरी बंसी बाजे प्यारी
जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी
 
निश्चय करके जो कोई ध्यावै
संकट काट भगावै
सही आत्मा करके देखो
मन इच्छा फल पावै
तेरा चंदी राम भिकारी
रहै हरदम आज्ञाकारी
जय मोहन मुरारी तेरी माया न्यारी  

Comments