मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी

 जय गोविंदा जय गोपाला
माधव मदन मुरारी
मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी
 
मोर पंख का मुकुट बनाया, तेरी मुरलिया लाई -2
सब सिंगार करो मेरे मोहन -2
वै-जयंती माला धारी
मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी
 
गंगाजल निर्मल शीतल जल, मल मल तुम्हें नहवाऊं -2
तेल और साबुन इत्तर लगाऊं -2
सजीयो तुम बनवारी
मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी
 
श्रद्धा और विश्वास लगन से, तेरा भोग बनाऊं -2
माखन मिश्री दूध मलाई -2
खाईयो तुम बनवारी
मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी
 
तेरे आने से हो सांवरिया, इच्छा पूर्ण सारी -2
अजब महिमा तेरी भारी -2
सुनियो टेर हमारी
मेरे घर आ जाओ गोवर्धन गिरधारी

Comments