तजी सब संसारी माया रे ईश्वर से ध्यान लगाया रे

 तजी सब संसारी माया रे
ईश्वर से ध्यान लगाया रे
 
देख हरि की अद्भुत लीला
रंगवा लीनहा कुर्ता पीला
हे जी पीला साफा भी रंग वाया रे
ईश्वर से ध्यान लगाया रे
 
छोड़ दिए मा जाए भाई
संग में रहते मोढे भाई
हो घर का मंदिर बनवाया रे
ईश्वर से ध्यान लगाया रे
 
नर नारी सब मारे ताना
बसकी रहा ना खाना कमाना
हो अब यह ठग बंद रचाया रे
ईश्वर से ध्यान लगाया रे
 
हस के सब की बात टाल दे
रामपाल टकसाल ढाल दे
छंद चंद्रपाल ने गाया रे
ईश्वर से ध्यान लगाया रे

Comments