तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूँ | मैं बरसाने से आई हूँ मैं वृषभानु की जाई हूँ |

 तर्ज - मुझे तेरी मोहब्बत का सहारा मिल गया होता 


तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूँ |

मैं बरसाने से आई हूँ मैं वृषभानु की जाई हूँ |


मेरे रसिया ओ मन बसिया 

मैं इतनी दूर से आई हूँ |


तेरी मुरली ....


सुना है श्याम मनमोहन के माखन खूब चुराते हो |

तुझे माखन खिलाने को मैं मटकी साथ लायी हूँ |


मेरे रसिया ....


सुना है श्याम मनमोहन के गौएँ खूब चराते हो |

तेरी गौएँ चराने को मैं ग्वाले साथ लायी हूँ |


मेरे रसिया ....


सुना है श्याम मनमोहन के दर्शन खूब देते हो |

तेरे दर्शन करने को तेरे दरबार आई हूँ |


तेरी मुरली ...

Comments