हर साँस मैं हो सुमरन तेरा यूँ बीत जाये जीवन मेरा

 

भजन

हर साँस मैं हो सुमरन तेरा

यूँ बीत जाये जीवन मेरा

तेरी पूजा करते बीते साँझ सबेरा।

1)--नैनों की खिड़की तुमको पल पल में निहारूँ

मन में बिठा लूँ तेरी आरती उतारूँ

डाले रहूँ तेरे चरणों में डेरा।

2)-जो भी तेरा प्यारा हो वो मेरे दिल का प्यारा हो

 मेरे सर का ताज मेरी आँखों का वो तारा हो

सब मैं निहारूँ रूप सुनहरा

3)-प्यार हो सत्कार हो एतवार हो तुम्हारा

सुख भी हो सारे और याद हो इशारा

हो आत्मा पर तेरा ही डेरा।

Comments